सावित्री बाई फुले ने लड़ी महिलाओं के हक और अधिकारों की लड़ाईः अनुप्रिया पटेल

जालौन, 03 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रमाता सावित्रीवाई फुले ने महिलाओं के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ी। महिला शिक्षा के लिए अलख जगाने वाली सावित्रीवाई फुले ने तमाम सामाजिक अड़चनों के बाद भी महिला शिक्षा के लिए स्कूल खोला। इसके चलते आज उनकी प्रेरणा से महिलाएं शिक्षित होकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

यह बात बुधवार को झांसी रोड चुंगी के पास मैदान में सावित्रीबाई जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करती हुुए अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपना दल (एस) दबे कुचले एवं वंचित, पिछड़े समाज की लड़ाई लड़ रहा है। हमारे प्रयास से जनजाति आयोग का गठन किया जा सका है। ओबीसी आयोग का भी जल्द गठन हो जाएगा, इसके लिए पार्टी पूरी तरह से प्रयास कर रही है। विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार जैकी इसके पूर्व अनुप्रिया पटेल का अनिल अटरिया जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा कुदारी, रोहित राठौर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आनंद बाबू बोहरा, महिला जिलाध्यक्ष क्रांति पटेल अहमद मंसूरी, मंजू सिंह, सरोज कुरील, दीपू सिरोठिया, अनिल कुशवाहा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/विशाल/दीपक/आकाश

   

सम्बंधित खबर