मुख्यमंत्री रविवार को रोहडू में शांत महायज्ञ में होंगे शामिल

शिमला, 06 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को सात जनवरी को जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के प्रवास पर होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सात जनवरी को दोपहर 12:45 पर रोहड़ू पहुंचेंगे और उसके पश्चात 1:30 बजे गवास में आयोजित शांत महायज्ञ में शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सांय 5:10 पर सर्किट हाउस रोहड़ू आएंगे और वहां जनसमस्याएं सुनेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील/उज्जवल

   

सम्बंधित खबर