मुख्यमंत्री धामी पहुंचे उत्तरकाशी, किया रोड शो

दीदी-भुली महोत्सव'।

उत्तरकाशी, 08 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को समर्पित ''दीदी-भुली महोत्सव'' में प्रतिभाग करने के लिए साेमवार को मुख्यालय उत्तरकाशी पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी के आज 12:15 बजे उत्तरकाशी पहुंचने पर तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रोड शो में मुख्यमंत्री ने जहां सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया तो वहीं रोड शो में फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आगे बढ़ा।

उधर रोड शो के बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग करने के अलावा विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर