लोहरदगा के निगनी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित

लोहरदगा, 9 जनवरी (हि.स.)। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सदर प्रखंड अंतर्गत निगनी पंचायत में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार में बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं पूरे भारत में क्रियान्वित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल, आवास, शौचालय, गैस, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा, महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था, 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन आदि यह सब मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, अंचल अधिकारी, पंचायत की मुखिया पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी

/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर