मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की

गुवाहाटी, 10 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को राज्य में निकाली जा रही “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की प्रगति को लेकर सभी जिला आयुक्तों (जिलाधिकारी) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 29 लाख से अधिक लोगों ने इस यात्रा का लाभ उठाया है। यह यात्रा अभी भी 16 जिलों में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा है कि हमारा प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाई) शुरू की है। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। पूरे देश में भारत की सभी ग्राम पंचायतें, नगर पंचायतें और शहरी स्थानीय निकायों तक को शामिल किया गया है।

असम में इस अभियान के तहत (9 जनवरी, 2024 तक) कुल 35 जिलों को शामिल किया गया है। अब तक 2,358 कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें 29,94,981 लोगों ने हिस्सा लिया। इन सेवाओं का लाभ विभिन्न स्तर पर लोगों ने उठाया। जिसमें स्वास्थ्य शिविरों के जरिए 5,28,120 लोगों ने लाभ उठाया। 4,15,434 लोगों ने टीबी की जांच कराई। 64,309 लोगों ने स्किल सेल एनीमिया की जांच करायी। 60,237 लोगों में आयुष्मान भारत कार्ड वितरित, 'माई भारत' स्वयंसेवक के तहत 96,097 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा 33,293 लोगों ने पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पंजीकरण कराया। 632 लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। 8,889 लोगों ने आधार कार्ड के लिए पहुंचे। 21,402 पीएम-स्वनिधि शिविर आयोजित किये गये। तेल कंपनियों ने 11,422 पीएम-उज्ज्वला का निस्तारण किया गया। 952 ग्राम पंचायतों में 100 फीसदी आयुष्मान कार्ड संतृप्ति, भूमि रिकॉर्ड के 100 फीसदी डिजिटलीकरण वाली ग्राम पंचायतें 1,082 शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर