विहिप ने भगवान बिरसा के परपोते को अयोध्या चलने का दिया निमंत्रण

खूंटी 10 जनवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाकर बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा को अयोध्या चलने का निमंत्रण। मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम भगवान श्रीराम लल्ला को अपने भव्य मंदिर में विराजने के पल के साक्षी बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के बलिदान और साढ़े पासं सौ साल कें संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक पल आया है। भगवान राम का सही वनवास अब खत्म हो रहा है। इस पल को देखने के इंतजार में न जाने हमारी कितनी पीढ़ियां गुजर गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 22 जनवरी को हर सनातनी अपने गांव में दीपोत्सव का आयोजन करे।

इस मौके पर प्रांत सह मंत्री और प्रांत अभियान प्रमुख मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, खूंटी जिला सह मंत्री संजय साहू, जिला संयोजक रोहित साहू, खूंटी जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक कुमार, मिलन प्रमुख ओमप्रकाश कश्यप जिला सह संयोजक प्रकाश अधिकारी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर