लेट्रल एंट्री से चयनित अधिकारियों ने किया हरिद्वार का भ्रमण

हरिद्वार, 11 जनवरी (हि.स.)। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली ने लेट्रल एंट्री के माध्यम से चयनित अधिकारियों ने गुरुवार को आकांक्षी जनपद की दृष्टि से हरिद्वार का भ्रमण किया।

भ्रमण के क्रम में अधिकारियों की टीम डामकोठी पहुंची, जहां जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जनपद हरिद्वार की भौगोलिक स्थिति, यहां के धार्मिक स्थल, जनसंख्या, कानून एवं व्यवस्था, आकांक्षी जनपद की दृष्टि से शिक्षा का स्तर, स्वास्थ्य की सुविधायें आदि विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए इस सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

लेट्रल एंट्री के माध्यम से चयनित अधिकारियों का डामकोठी पहुंचने पर पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसके पश्चात अधिकारियों की टीम ने आकांक्षी ब्लाक बहादराबाद के ग्राम पंचायत अत्मलपुर बौंगला क्षेत्र का भी भ्रमण किया।

इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ अधिकारियों में संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना, सुजीत कुमार वाजपेयी, दिनेश दयानन्द जगडेले, सुमन प्रसाद सिंह, भूषण कुमार, बाल सुब्रमण्यम कृष्णमूर्ति, मनीष चड्ढा, निदेशक गोविन्द के. बन्सल, शिव मोहन दीक्षित, गौरव सिंह, सागर रामेश राव कादू, हर्ष भौमिक, प्रभू नारायण, मातेश्वरी प्रसाद मिश्रा, हेमन्ती भट्टाचार्या, मन्दाकिनी बलौदी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी, पीडी केएन तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर