राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर्व पर घर-घर दीप जलाएं, दीपावली मनाएं

धौलपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर-घर दीप जलाने हैं, दीपावली माननी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने तथा भारत का झंडा पूरे विश्व में बुलन्द करने के लिए हमें ईमानदारी और मेहनत से कार्य कर आगे बढ़ना होगा। मीणा गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को भाजपा ने गृह राज्यमंत्री बनाया है। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता गृह राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमें इसी तरह मेहनत करके राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा का परचम फहराना है।

इससे पहले गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं प्रदेश महासचिव मोतीलाल मीणा गुरुवार को धौलपुर पंहुचे। इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में बेढम एवं मीणा का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया, भाजपा नेता डा. शिवचरण सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, पूर्व विधायक सुखराम कोली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्रवण कुमार वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रदीप/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर