रायगढ़ : किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

गिर गई कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार

रायगढ़, 12 जनवरी (हि.स.) प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनने के साथ ही अब किरोड़ीमल नगर पंचायत में भी भाजपा की नई नगर सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार के खिलाफ भाजपा ने जो अविश्वास प्रस्ताव लाया था वह शुक्रवार को पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो गया।

किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत में कांग्रेस की नगर पंचायत सरकार गिर गई। अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए सम्मेलन में अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा और उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जहां सिर्फ पांच वोट मिले। वहीं अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 वोट पड़े। भाजपा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध लाया गया प्रस्ताव पूर्ण बहुमत के साथ पारित हो गया। भाजपा के नेतृत्व में किरोड़ीमल नगर पंचायत में नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। अब भाजपा नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए दावा पेश करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर