फकीराग्राम में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती

कोकराझार (असम), 12 जनवरी (हि.स.)। कोकराझार जिले के फकीराग्राम राम कृष्ण सेवा आश्रम में आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्वामी विवेकानंद की जयंती को विश्व युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर सुबह सर्वप्रथम आश्रम से आश्रम के अध्यक्ष बिश्वजीत कुंडू और सचिव दिपाशीष पाल के नेतृत्व में एक रैली निकली गई जो फकीराग्राम के विभिन्न इलाकों से होते हुये आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पण कर दीप जलाया गया।

दोपहर करीबन 11 बजे आश्रम के प्रांगण में विश्व युवा दिवस पर एक चित्रकला प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय विभिन्न स्कूलों के छात्रों और स्थानीय बच्चों ने हिस्सा लिया। दोपहर करीब एक बजे से आश्रम के प्रांगण में कुंडू की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फकीराग्राम महाविद्यालय के प्रो. जया देकर्मकार, शिक्षक मुकुल सरकार आदि उपस्थित थे।

सभा में सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालाते हुए 12 जनवरी को क्यों विश्व युवा दिवस मनाया जाता है इस विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद

   

सम्बंधित खबर