अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

अररिया फोटो:अभाविप के छात्र स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देतेअररिया फोटो:अभाविप के छात्र स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देतेअररिया फोटो:अभाविप के छात्र स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते

अररिया 12जनवरी(हि.स.)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फारबिसगंज इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाई गई।अभाविप कार्यकर्ताओं सहित यूनिक कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पांजलि दी।मौके पर अभाविप की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मौके पर मौजूद विभाग सहसंयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को `राष्ट्रीय युवा दिवस` के रूप से मनाया जाता है।उनके अमर उद्घोष ''गर्व से कहो- हम हिंदू हैं'' ने भारत की सुप्त सांस्कृतिक चेतना को जगाया था। उन्होंने अपने युवावस्था में ही विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया था। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।

ऊर्जा और स्फूर्ति से परिपूर्ण उनके विचार और संदेश युग-युगांतर तक युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। प्रदेश कार्यकरणी सदस्य शिवम साह ने कहा उन्होंने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी। श्रीराम कृष्णा परमहंस से मिलने के बाद इनका धार्मिक और संत का जीवन आरंभ हुआ और उन्हें अपना गुरु बना लिया तथा विश्व में ध्यान, योग और अन्य आध्यात्मिक रास्तों को बढ़ावा दिया।

एल. के.झा ने स्वामीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक विज्ञान, दर्शन,इतिहास, धर्म कला और साहित्य जैसे विषयों में अच्छे ज्ञाता होने के साथ अपने ज्ञान तथा शब्दों में विश्वभर में हिंदू धर्म के विषय में लोगों का नजरिया बदला। उन्होंने लोगों को अध्यात्म तथा वेदांत से परिचित कराया। अपने भाषण में उन्होंने विश्वभर को भारत के अतिथि देवो भव, सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकार्यता के विषय से परिचित कराया।

मौके पर विभाग संयोजक आकाश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम शाह, कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप,नगर कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार झा, नगर सह मंत्री आयुष भगत, राहुल कुमार,राहुल वर्मा, अंकित झा, कोचिंग डायरेक्टर एल.के. झा, मनु महान,अंकिता,इशिका, मनीष, सोनू,नेहा,पिंकी समेत दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित थे|

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर