राजगढ़ःपुराने विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल 9 पर केस दर्ज

राजगढ़,13 जनवरी (हि.स.)। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी, मारपीट में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को पांच महिलाओं सहित 9 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भाटखेड़ा निवासी कांताबाई(32) पत्नी रामेश्वर दांगी ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बीती रात गांव का राजेश पुत्र अमरसिंह दांगी, उसका भाई देवनारायण, नौरंगबाई पत्नी अमरसिंह और गुड्डीबाई पत्नी राजेश ने गालियां देते हुए मारपीट की। जिसमें कांताबाई और कौशल्याबाई को चोटें लगी। वहीं राजेश (25) पुत्र अमरसिंह दांगी ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर रामेश्वर पुत्र कैलाश दांगी, गिरिराज पुत्र रामेश्वर दांगी, कैलाश पुत्र शिवलाल, कांताबाई पत्नी रामेश्वर और कौशल्याबाई पत्नी कैलाश दांगी ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। जिसमें राजेश, गुड्डीबाई और नौरंगबाई को चोटें लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर