भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली भव्य श्री राम शोभा यात्रा

- शोभा यात्रा के दौरान घर-घर अक्षत और निमंत्रण वितरित किया

वाराणसी,13 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दीनदयाल मंडल की महिला मोर्चा की सदस्यों ने अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शनिवार को भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली। सारिका गुप्ता के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा के दौरान घर-घर अक्षत और निमंत्रण पत्रिका का वितरण किया गया।

शोभायात्रा सेनपुरा मैदान शीतला माता मंदिर से शुरू हुई और सत्ती माई मंदिर चेतगंज चौरहा से चौउरछंटवा, कबीर रोड, लहुराबीर (बाबा) चौराहा, चेतगंज थाने से होते हुए वापस सेनपुरा मैदान पर समाप्त हुई। यात्रा जिन-जिन मार्गों पर पहुंची वह मार्ग राममय हो गया।

शोभायात्रा की संयोजक सारिका गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक राम भक्त सनातनियों एवं जन-जन की भागीदारी का संकल्प लेकर घर-घर अक्षत और घर-घर निमंत्रण अभियान के तहत पत्रिका का वितरण किया गया। यह संदेश भी दिया गया है कि उस दिन हर एक व्यक्ति अपने-अपने घरों को दीप मालाओं से प्रज्वलित करें। अपने आसपास के मठ मंदिरों को दीपों से सुशोभित करें और भजन कीर्तन करें ।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/मोहित

   

सम्बंधित खबर