जबलपुर: महापौर कराएंगे पार्षदों को अयोध्या की यात्रा

जबलपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। जबलपुर शनिवार संपूर्ण देश में रामामय वातावरण हो रहा है, इसके चलते जबलपुर के महापौर जो कि कांग्रेस पार्टी से हैं ने घोषणा की है की 22 जनवरी के बाद नगर निगम के पूरे पार्षदों एवं उनके परिजनों को अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी एवं भगवान रामलला के दर्शन कराएंगे। उनके इस कार्य में वैष्णोदेवी सेवा समिति भी शामिल होगी।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि हम सभी पार्षद गण एक साथ काम करते हैं मेरी मंशा है कि शहर की खुशहाली के लिए और विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी पार्षदों और उनके परिजनों को अयोध्या नगरी ले जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करायें जिससे प्रभु श्री राम का आशीर्वाद पूरे शहर को मिले।

प्रभु श्री राम की कृपा से यह शहर सबसे सुंदर और अच्छा दिखे सभी खुशहाल रहें ऐसी प्रभु से प्रार्थना की जाए| महापौर ने आज साधारण सभा की बैठक में सभी पार्षदों को परिवार सहित अयोध्या धाम चलने के लिए आमंत्रित भी किया। इसके साथ ही महापौर ने घोषणा की है कि शहर के सभी चौराहों और मंदिरों को सजाया जाए महापौर का कहना है कि 21 जनवरी के पूर्व शहर के सभी मंदिरों को विशेष साथ सजा एवं रंगोली से सजा दिया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार/विलोक पाठक

   

सम्बंधित खबर