नगर निगम के सफाई कर्मियों में पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बांटे कंबल

वाराणसी, 13 जनवरी (हि.स.)। जिले में कड़कड़ाती ठंड और सर्द हवाओं के कहर को देखते हुए शनिवार को बेनियाबाग स्थित बाल उद्यान में नगर निगम के सफाई कर्मियों और जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया गया। भाजपा पार्षदों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 69 आदिविशेश्वर के सफाई कर्मियों को प्रदेश के पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पार्षद इन्द्रेश सिंह के सहयोग से कंबल प्रदान किया।

कंबल वितरण के बाद विधायक डॉ. तिवारी ने हाड़कपाउ ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव जलवाने का आदेश नगर निगम के अफसरों को दिया। कंबल वितरण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, मध्यमेश्वर मण्डल के अध्यक्ष संदीप चौरसिया, महामंत्री राजीव सिंह गोला पार्षद, संजय केशरी, पितरकुण्डा पार्षद अमरेश गुप्ता, सूरज कुंड पार्षद अनन्त राज गुप्ता, चेतगंज पार्षद श्रवण गुप्ता, गौरव बरनवाल, विवेक गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

इसी क्रम में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रानीबाजार राजातालाब में गरीब महिलाओं एवं बुजुर्गों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किया। खुशीपुर स्थित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य रमेश सिंह की देखरेख में दिव्यांग बच्चों में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कंबल वितरण किया।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दिलीप

   

सम्बंधित खबर