मकर संक्रांति मिलन समारोह सह दही चुड़ा भोज का आयोजन

भागलपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से रविवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में मकर संक्रांति मिलन समारोह सह दही चुड़ा का भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी धर्मों, सामाजिक, राजनीतिक संगठन और शहर के गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत केंद्र की ओर से अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार राम, वासुदेव भाई, संजय कुमार और तकी अहमद जावेद द्वारा किया गया। सर्व धर्म सद्भाव प्रेम भाईचारा और मिल्लत के लिए मिल्लत का संदेश फैलाने के लिए यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया।

भागलपुर से यह संदेश फैलाने के लिए सभी धर्म के प्रति आदर भाव विकसित हो और सामाजिक सौहार्द कायम रहे इसलिए यह समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस समारोह में डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन उप महापौर, डॉक्टर वीणा यादव पूर्व मेयर, डॉक्टर एस पी सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉक्टर मो जौहर साजिद, डॉ विनोद कुमार, मोहम्मद एनुल हुदा, इंजीनियर अमन कुमार सिंहा, डॉ जयत जलद, महबूब आलम, जिमी हमीदी सहित काफी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन मोहम्मद तकी अहमद जावेद द्वारा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर