बेटे ने पिता की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाया

डिब्रूगढ़ (असम), 14 जनवरी (हि.स.)। अपने पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज बताया कि 25 वर्षीय आरोपित ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या करने के बाद घर के पिछवाड़े में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। यह घटना डिब्रूगढ़ जिले के खोवांग इलाके के दुलिया लाहावल गांव में हुई।

बिद्युत गोगोई (25) नामक आरोपित ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने परमानंद गोगोई (50) नामक अपने पिता की हत्या कर दी थी। उसने अपने पिता पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर उसने घर के परिसर में एक गड्ढा खोदा और शव को वहीं दफना दिया।

हालांकि, आरोपित ने पुलिस को यह नहीं बताया कि किस वजह से उसे अपने पिता की हत्या की। घटना तब सामने आई जब, मृतक की भाभी माघ बिहू के अवसर पर पिठा देने के लिए उसके घर आई। खून बिखरा हुआ देखा। भाभी को शक हुआ और उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि मृतक की पत्नी कुछ साल पहले किसी दूसरे आदमी के साथ भाग गई थी। अभियुक्त और उसके मृत पिता दो लोग ही घर में रहते थे।

घटनास्थल से पुलिस ने जांच के लिए एक छुरी, एक कुल्हाड़ी और हत्या से संबंधित अन्य सामान जब्त कर लिया। मृतक के शव को गड्ढे से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए डिब्रूगढ़ भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर