मंदिर स्वच्छता अभियान के तहत सांसद ने किया श्रमदान,मंदिर में लगाया झाड़ू

अररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगातेअररिया फोटो: सांसद कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाते

अररिया,14जनवरी(हि.स.)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में विराजमान को लेकर पूरे देश में उल्लास का माहौल है।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई मंदिर स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को रानीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 स्थित राम जानकी मंदिर में श्रमदान कर इस अभियान की शुरुआत की।

सांसद ने कहा कि देश के सभी देव स्थानों को अधिक स्वच्छ और निर्मल बनाने का जो अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया है वो प्रशंसनीय है।रामलला के आगमन पर आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान की शुरुआत की है। अगले कुछ दिनों में जिले के सभी मंदिरों में यह अभियान चलाया जाएगा।

मंदिर स्वच्छता अभियान में सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सैनानी, रानीगंज नगर अध्यक्ष आलोक कुमार सुमन, आईटी सेल संयोजक सुजीत गुप्ता, संजीत झा के साथ सैकड़ों भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर