विकसित भारत के निर्माण में नमो ऐप की महत्वपूर्ण उपयोगिता: गणेश केसरवानी

 नमो ऐप की कार्यशाला

प्रयागराज, 14 जनवरी (हि.स.)। भाजपा युवा मोर्चा कीडगंज मंडल द्वारा भार्गव रोड कीडगंज में विकसित भारत नमो ऐप का कैम्प लगाया गया। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में नमो ऐप की महत्वपूर्ण उपयोगिता है। इसके माध्यम से सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनता तक आसानी से पहुंच सकती है।

रविवार को कैम्प में पहुंचे लोगों को महापौर ने बताया कि हमारी सरकार देश और समाज के लिए क्या महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसकी भी जानकारी आम जनमानस तक नमो ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को नमो ऐप से जुड़ना चाहिए और विकसित भारत का एम्बेसडर बनकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का काम करें।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस दौरान 332 लोगों को नमो ऐप लोड कराया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु संगम विद्यालय प्रधानाचार्य चंद्रशेखर मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ पांडे, लवकुश केसरवानी, पार्षद मुकेश कसेरा, चंद्रशेखर वैश्य एवं युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--विकसित भारत का नींव है नमो ऐप : केशरी देवी पटेल

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विकसित भारत निर्माण संकल्प यात्रा नमो ऐप कार्यशाला का शिविर बैंक रोड पर लगाया गया। सांसद केसरी देवी पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत निर्माण का नमो ऐप नींव है। इसके माध्यम से जनमानस में हम सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि रविवार को नेताजी सुभाष चौराहा सिविल लाइन, कार्पेंट्री चौराहा कीडगंज, पुलिस बूथ चौराहा एवं शहर पश्चिमी उत्तरी विधानसभा में नमो ऐप का शिविर मंडल अध्यक्ष द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर पार्षद सोनिका अग्रवाल, पूर्व पार्षद आनंद अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, देवेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, आभा मधुर, अवनीश तिवारी, कुलदीप मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, नवीन शुक्ला, चंदन शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

   

सम्बंधित खबर