प्रतिबंधित मांस के महिला गिरफ्तार

हरिद्वार, 15 जनवरी (हि.स.)। प्रतिबंधित मांस व कटान के उपकरण के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस को क्षेत्र के ग्राम कुमराडी में एक घर में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छापा मार कर पर मौके से एक महिला को गौकशी के उपकरण व प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम में तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर