धूमधाम से मनाया उत्तरायणी पर्व

हल्द्वानी, 15 जनवरी (हि.स.)। मकर संक्रांति पर्व यानी उत्तरायणी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने तड़के नदियों में स्नान कर पूजा पाठ के साथ पर्व मनाया।

घुघुतिया पर्व के लिए घरों में पकवान बनाए गए। बच्चों के साथ ही बुजुर्ग भी उत्साहित दिखे। रानीबाग स्थित गार्गी नदी में कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र से भी काफी लोग रानीबाग पहुंचे। बच्चों ने घुघुते की माला पहनकर काले कौवे काले घुघुति माला खाले बोला।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर