जगदलपुर : बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने किया ' रोजगार दो, न्याय दो' पोस्टर का विमोचन

जगदलपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में बुधवार को बस्तर संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने रोजगार दो,न्याय दो पोस्टर का विमोचन किया।

बस्तर जिला शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में न्याय दो, रोजगार दो अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर पहुंचकर न्याय दो, रोजगार दो अभियान के तहत फार्म भरवाया जाएगा। इसके माध्यम से हम लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। डोर टू डोर कैंपेंन के दौरान प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएगा। अजय बिसाई ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है और यह यात्रा रविवार को मणिपुर से शुरू हो चुकी है।

इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, जिला प्रभारी व संयुक्त महामंत्री शकील रिजवी, सभापति कविता साहू, पूर्व अध्यक्ष राम शंकर राव,वरिष्ठ कोंग्रेसी अतिरिक्त शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार, राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर