रोडवेज के सात कार्यालय सहायक को मिली पदोन्नति

हल्द्वानी, 18 जनवरी (हि.स.)। परिवहन निगम में कार्यरत 7 कार्यालय सहायक को पदोन्नति मिली है। महाप्रबंधक प्रशासन अनिल गब्र्याल ने पदोन्नति के साथ कार्यभार ग्रहण करने के भी आदेश जारी किए हैं।

इसके अनुसार काठगोदाम डिपो के हरीश आर्या, नवीन मनराल, ललित प्रसाद, दयाल जोशी, टनकपुर डिपो के विजयपाल सिंह, विपिन कुमार गुप्ता, हरिद्वार डिपो के दिलीप कुमार को लेखाकार पद पर पदोन्नत किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर