जल संस्थान की लापरवाही से पानी को परेशान हरिद्वार की जनता : सेठी

हरिद्वार, 07 मई (हि.स.)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल संस्थान के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत की है।

सेठी ने कहा कि गर्मी सीजन शुरू होते ही सभी काम विभागाें को याद आते हैं। सर्दी के समय जरूरी काम क्यों नहीं निपटाए जाते। जल संस्थान द्वारा इस पर जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया जाना चाहिए। कहाकि यात्रा सीजन शुरू हो चुका है और श्रद्धालु हो या आमजनता पानी के लिए महंगी बोतल खरीदने को मजबूर है। जहां सरकारी नल हैं वहां ही पानी नहीं बल्कि बोतले बिक रही हैं। कई जगह शहर में पानी की लीकेज है। जहां मन करता है ठेकेदारों द्वारा सड़कें खोद कर छोड़ दी जाती हैं। लीकेज का स्थाई समाधान नहीं किया जाता है।

पानी का बिल पूरे 24 घंटे का और पानी सिर्फ 4 घंटे जिसमें 2 घंटे सुबह 2 शाम मिलता है। इसके बावजूद उसमें भी लो प्रेशर की समस्या है। कई कालोनियों में पूरा-पूरा दिन पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। कहाकि अनुभवहीन ठेकेदारों से मरम्मत कार्य करवाकर लाइनों का नुकसान किया जा रहा है। जल संस्थान की लारहवाही जनता पर गर्मी सीजन में भारी है, जिसे सुधारना आवश्यक है, जिसके लिए गैर जिम्मेदार अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर