नैनीताल जिला लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कुंजवाल ने ली कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

हल्द्वानी, 18 जनवरी (हि.स.)। स्वराज आश्रम हल्द्वानी में आज लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एक बैठक जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने सभी कांग्रेस जनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि संगठन लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी बीएलए व मण्डलम अध्यक्षो की नियुक्तियां कर ली गई हैं। जल्द सभी बूथ व मण्डलम प्रभारियों को भी जिम्मेदारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहां की कांग्रेस जन प्रत्याशी कोई भी हो, हमारा प्रत्याशी हाथ का पंजा के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये कांग्रेस एकजुट है। राज्य और केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से समाज का हर वर्ग दुखी है। धर्म के नाम पर वोटों के ध्रुवीकरण का भाजपा का प्रयास अब नही चलने वाला है क्योंकि जनता समझ चुकी है धर्म की आड़ लेकर भाजपा की सरकारें अपनी नाकामियां छुपाने का काम कर रही हैं, जनता को ठगने का काम कर रही है।

पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्या, सतीश नैनवाल व हरेंद्र बोरा ने कहा कि हर बूथ पर युवा बड़ी संख्या में सरकार से परेशान है और कांग्रेस से जुड़ रहा है, लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश होगा।

कांग्रेसजन भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी विभिन्न जगहों पर जाकर उत्साह के साथ स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे में भी जिले से भारी संख्या में कांग्रेसजन उनके स्वागत के लिए देहरादून जायेंगे।

कार्यक्रम में हरीश सिंह मेहता संजय किरौला, मनोज शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष मधु शागुड़ी, शोभा बिष्ट जया करनाटक, भुवन दर्मवाल, दीप पाठक बहादुर बिष्ट एन बी गुणवंत, सुरेन्द्र बरगली, मयंक भट्ट, नरेंद्र सक्सेना, राजेंद्र उपाध्याय, तारा नेगी, हेमंत पाठक समेत भारी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर