विश्व शांति दिवस मनाई गई

अवसर पे मौजूद लोग

समस्तीपुर, 18 जनवरी (हि स)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में इसके फाउंडिंग फादर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि विश्व शान्ति दिवस के रूप में आज मनाई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने कहा कि मुझे यहां आकर अति प्रसन्नता हुई। ब्रह्माकुमारीज इस दुःख-अशांति के माहौल में शांति के लिए इतना प्रयास कर रही है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि इस संदेश को आप गांव-गांव में भी पहुंचाएं। मैं फिर-फिर आपके पास आता रहूंगा और मैं भी विश्व शांति के कार्य में कुछ कर सका तो यह मेरे लिए एक सौभाग्य होगा।विश्व शांति की आधारशिला प्रजापिता ब्रह्मा बाबा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बीके तरुण ने कहा कि शान्ति कोई भौतिक चीज नहीं इसलिए भौतिक वस्तुओं, व्यक्ति या स्थान के द्वारा इसे स्थायी तौर पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। स्वयं परमपिता परमात्मा शिव ने अपने साकार माध्यम ब्रह्मा बाबा के द्वारा बताया कि पवित्रता ही सुख-शान्ति की जननी है। मन-वचन-कर्म से पवित्र होना ही सुख-शान्तिमय जीवन की गारंटी प्राप्त करना है। सुप्रीम प्यूरीफायर परमात्मा से संबंध जोड़कर ही आत्मा पवित्र अथवा शुद्ध हो सकती है। इससे स्वयं का जीवन शांतिपूर्ण होता है और हम विश्व शांति की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे पाते हैं। पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन विश्व शान्ति की स्थापना के निमित्त न्यौछावर कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ

/चंदा

   

सम्बंधित खबर