रामनवमी को लेकर श्रीराम सेवा संघ द्वारा कल निकाली जाएगी आमंत्रण यात्रा

पूर्णिया 13 अप्रैल (हि. स.)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामनवमी शोभायात्रा निकाली जानी है। रामनवमी शोभायात्रा से पहले श्री राम सेवा संघ द्वारा शहर भर में आमंत्रण यात्रा निकाली जाती है जिसमें सैकड़ों चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन शहर के हर गली में घूमते हैं और जय श्री राम के जय घोष के साथ सभी को रामनवमी शोभायात्रा देखने के लिए आमंत्रित करते हैं।

आमंत्रण यात्रा के दौरान सभी गाड़ियों पर भगवा झंडा श्री राम जी बजरंगबली एवं रामनवमी झंडा लगा होता है। डीजे की गाड़ी पर जय श्री राम के गाने बजाए जाते हैं। इस अमानत यात्रा में शहर के लगभग सभी मुहल्लों से लोग अपने-अपने चार पहिया वाहन लेकर आते हैं और एक जगह एकत्रित होकर पहले सभी गाड़ियों में भगवा झंडा लगाया जाता है। सभी को पानी पिलाई जाती है उसके बाद यह यात्रा पूरी मर्यादा के साथ एक-एक कर आगे बढ़ाई जाती है। कल की यह आमंत्रण यात्रा 11:00 से 3:00 बजे तक होगी। श्रीराम सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा बताया गया कि चुकी कल चैती छठ पूजा का शाम का अर्घ्य पूजा है इसलिए 3:00 बजे तक हम लोग इस आमंत्रण यात्रा को समाप्त कर देंगे जिससे छठ व्रती माताओं एवं परिवारों को परेशानी ना हो।

हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर/चंदा

   

सम्बंधित खबर