रामधुन यात्रा में राममय हुई वीरांगना की नगरी झांसी

रामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालुरामधुन यात्रा में सड़कों पर श्रद्धालु

-हजारों महिलाओं समेत अन्य श्रद्धालुओं ने प्रभु के संकीर्तन पर लगाए ठुमके

झांसी, 18 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में झांसी में बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति ने गुरुवार को रामधुन यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा बाहर लक्ष्मी गेट स्थित महाकाली मंदिर से शुरू होकर मुरली मनोहर मंदिर, बड़ा बाजार, मानिक चौक, सराफा बाजार, गंदीगर टपरा, कोतवाली, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा से होकर श्री राम जानकी मंदिर पर संपन्न हुई।

यात्रा में मेयर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक राजीव सिंह पारीछा, यात्रा संयोजक संजीव श्रृंगीऋषि सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस यात्रा में हजारों महिलाओं समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

इस यात्रा में रामभक्त झांसी की सड़कों पर रामधुन गाते हुए नाचते गाते यात्रा में हिस्सा लेते दिखे। यात्रा में अयोध्या में बने राम मंदिर का मॉडल रथ पर प्रदर्शित किया गया। हरियाणा के हिसार से मंगाए गए बड़े हनुमान जी यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। यात्रा में सभी मंदिरों के महंत और पीठाधीश्वर आगे-आगे रहे और राम मंदिर मॉडल के समीप संत मंत्र उच्चारण के साथ चलते दिखाई दिए। भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के दरबार की झांकी भी इस यात्रा में शामिल रही। बच्चे बाल हनुमान, सुग्रीव, अंगद के स्वरूप में मुगदर गदा लेकर शामिल हुए। यात्रा में इस्कॉन मंदिर समेत सभी मंदिरों की प्रभात फेरी और रामधुन टोली भी शामिल हुई।

यात्रा में शामिल बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि भगवान राम अयोध्या में 22 जनवरी को अयोध्या में पधार रहे हैं। झांसी के हजारों लोग आज सड़कों पर उतर आये हैं और भगवान राम के प्रति अपनी भावना को व्यक्त कर रहे हैं। इस रामधुन यात्रा में काली मंदिर से लेकर रामजानकी मंदिर तक लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा में लोग शामिल हुए हैं। सभी लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस आयोजन में अपनी भागीदारी दिखाई है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दिलीप

   

सम्बंधित खबर