जगदलपुर : श्रीहरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 21 से 23 फरवरी तक

जगदलपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। भांति बंगीय समाज के द्वारा 21 फरवरी से 23 फरवरी तक अष्टम प्रहर श्रीहरि नाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शांति नगर वार्ड स्थित बंगीय समाज भवन में यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के तहत 21 फरवरी को गंगावरण दोपहर 02 बजे से और अधिवास कीर्तन रात 08 से 10 बजे तक किया जाएगा।

22 फरवरी को अष्टम प्रहर श्रीहरि नाम संकीर्तन महायज्ञ प्रारंभ सुबह 06 बजे से आरंभ होगा, इसके पश्चात दोपहर 01 बजे महाभोग वितरण होगा। अगले दिन 23 फरवरी को संकीर्तन, नगर कीर्तन होगा, जिसमें जिसमें समस्त संप्रदाय बंगीय समाज के लोग शामिल होंगे। भोग आरती, महंत विदाई और पदावली कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बंगीय समाज के अध्यक्ष मनोरंजन राय ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष चार कीर्तन मंडली शामिल होगी। जिसमें सत्यानन्द संप्रदाय पखांजूर, बीनापानी संप्रदाय नैनीताल, मिताली संप्रदाय उमरकोट और जय राधे संप्रदाय कोलकाता से कीर्तन मंडली आएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर