मणिपुर की समस्या को गंभीरता से लें केंद्रीय सुरक्षा बल: एन बीरेन सिंह

इंफाल, 21 जनवरी (हि.स.)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से आग्रह किया है कि वे मणिपुर की समस्या को गंभीरता से लेकर लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सोमवार को मणिपुर स्टेटहुड डे समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य तथा देश के संप्रभुता तथा इसकी सीमा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को कड़े कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार हमले हो रहे हैं, इसलिए इन हमलों को गंभीरता से लेना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से अपील की है कि वह राज्य में स्थायी शांति बहाल करने की दिशा में कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन ही सन् 1972 में मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था। इससे पहले इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। मुख्यमंत्री ने 52वें स्टेटहुड डे के उपलक्ष्य में राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/सुनीत

   

सम्बंधित खबर