रोहा से चोरी हुआ वाहन ओरांग से बरामद, दो चोर गिरफ्तार

नगांव (असम), 15 फरवरी (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत रोहा से गत मंगलवार (13 फरवरी) को हजारिका होटल के सामने से चोरी हुए टाटा डीआई वाहन (एएस-01आरसी-1478) को रोहा पुलिस ने गुरुवार को ओरांग से बरामद कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि वाहन को ओरांग पुलिस की मदद से उदालगुड़ी जिले के ओरांग से बरामद किया गया। गाड़ी चोरी करने वाले चोरों द्वारा नंबर प्लेट बदलकर वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

वाहन के साथ दो चोरों को भी गिरफ्तार किया गया। चोरों की पहचान जियारुल हक और इमरान अली के रूप में की गयी है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चोरों से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर