अयोध्या में श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रामदरबार की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा

अररिया फोटो:,शोभायात्राअररिया फोटो:,शोभायात्रा

अररिया 21जनवरी (हि.स.)। सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व रविवार को फारबिसगंज में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र की संचालिका बी.के. रूक्मा दीदी के नेतृत्व में शोभायात्रा जुलूस निकाली गई।जो केंद्र से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः केंद्र में आकर समाप्त हुई।शोभायात्रा जुलूस में ओम शांति केंद्र के भैया दीदी के साथ बड़ी संख्या में धार्मिक और आध्यात्मिक लोगों ने भाग लिया।शोभायात्रा में रामदरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।जिसमे छोटे छोटे बच्चे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम,भाई लक्ष्मण,माता सीता और हनुमानजी बने हुए थे।

मौके पर केंद्र की संचालिका बी.के.रूक्मा दीदी ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विराजमान को लेकर पूरे देश में भक्ति भावना तथा उमंग और उत्साह का वातावरण है।पांच वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम की दिव्य मूर्ति स्थापित हो रही है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी बी.के.जयंती बहन को भी आमंत्रण दिया गया था,लेकिन कुछ कारणों से वह शामिल नहीं हो पा रही है।परंतु मधुवन से राजयोगी बी.के.मृत्युंजय भाई,राजयोगिनी बी.के.उषा बहन तथा बी.के.राधा बहन इसमें शामिल हो रही है।जो काफी हर्ष की बात है।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व के रूप में देश में मनाया जा रहा है और इसलिए स्थानीय शाखा में भी कई तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर