विहिप ने भगवान राम की मूर्त्ति के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा

पूर्वी चंपारण,21 जनवरी(हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद ने रविवार को भगवान राम के मूर्ति के साथ छतौनी बौद्धी देवी स्थान से भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा मोतिहारी शहर मेन रोड होते हुए ज्ञानबाबू चौक,हिन्दी बाजार होते हुए हनुमान गढी पहुंची। जहां हनुमान मंदिर मे भगवान राम की मूर्त्ति को प्रतिस्थापित किया गया।

मौके पर स्थानीय सांसद व नगर विधायक व उप मेयर समेत बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।शोभा यात्रा का पूरे रास्ते जगह जगह फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ताओ व बड़ी संख्या में महिलाओ के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मोतिहारी शहर राममय होता रहा।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ता लोगो को 22 जनवरी को अपने अपने घरो पर दीए जलाने का आह्वान भी कर रहे थे। यात्रा का नेतृत्व विहिप बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव देवेन्द्र कुमार सिंह बजरंगदल के जितेन्द्र कुशवाहा हेमंत कुमार उद्धेश्य गुप्ता राहूल सिंह शेखर पांडेय धर्मेन्द्र ठाकूर आशुतोष कुमार मधूरेद्र सिंह आदि कर रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/चंदा

   

सम्बंधित खबर