हर-हर महादेव व जयश्रीराम की जयघोष से गूंजा लोधेश्वर महादेवा मंदिर

बाराबंकी, 22 जनवरी (हि.स.)। हर-हर महादेव जयश्रीराम की जयघोष से पूरा महादेवा क्षेत्र गुंजायमान है। महाभारत कालीन लोधेश्वर महादेवा दिव्य एवं भव्य की तरह सजाया गया है।

अयोध्या में हो रहे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है। हजारों लोगों के भंडारे की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं। पूजा व जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा हुआ है।

लोधेश्वर महादेवा के पुजारी आदित्य तिवारी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक क्षण है,बहुत ही शुभ दिन है। हम लोगों सौभाग्य है कि पांच सौ वर्ष के बाद श्री राम जी मंदिर में विराजमान होंगे। कहते हैं त्रेतायुग में जब राम और रावण का युद्ध हुआ और श्रीराम ने विजय पायी।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश

   

सम्बंधित खबर