उत्साहित भाजपाईयों ने शंख बजाकर किया जय श्रीराम की उद्घोष

रामलला प्राण प्रतिष्ठापन को भाजपाई उत्साहित रामलला प्राण प्रतिष्ठापन को भाजपाई उत्साहित रामलला प्राण प्रतिष्ठापन को भाजपाई उत्साहित रामलला प्राण प्रतिष्ठापन को भाजपाई उत्साहित

मधुबनी,22जनवरी,(हि.स.)।जिला मुख्यालय स्थित भाजपाईयों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्साहित माहौल व्याप्त रहा। अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पांच सदियों का संघर्ष सोमवार को मुकाम पाया। कहा कि भारत देश राम के सिद्धांतों पर ही चलता रहा है।

कार्यक्रम में जिला वासियों को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आईटी सेल संयोजक राजीव कुमार झा ने बताया कि जिलाध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम हुआ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंओर उत्साहपूर्ण वातावरण है। रामलला प्राण प्रतिष्ठापन चरम स्थान को प्राप्त कर लिया। इसके लिए हजारों कार सेवकों व राम भक्तों ने बलिदान दिया। सोमवार की दोपहर राम मंदिर अयोध्या में प्रभु रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

मधुबनी शहर अवस्थित गंगा सागर तालाब के बगल में दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में जिला अध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में जय श्रीराम की की उद्घोष गुंजायमान होने लगा।अवसर पर सुबोध कुमार चौधरी , देवेंद्र यादव , राधा देवी सहित हजारों की संख्या में उपस्थित राम भक्तों ने शंख बजाकर जय घोष किया। कार्यक्रम टेलीविजन के माध्यम से लाइव रहा। कार्यक्रम में जिले के सभी संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्यालय की मंदिरों को सजाया गया।

मंदिरों में धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम किया गया। घरों में सबतरी दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संजय पांडे प्रो किरन झा जन्मेजय सिंह अशोक राम ध्रुव नारायण त्रिपाठी आदित्य सिंह शंकर झा आदित्य झा कन्हैया कुमार गुप्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ लम्बोदर /गोविन्द

   

सम्बंधित खबर