जरूरतमंदों के बीच 1277 कंबल का किया गया वितरण

जरूरतमंदों के बीच 1277 कंवल किया गया वितरण

किशनगंज,22जनवरी(हि.स.)। बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आज 1277 कंबल वितरित किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन शाखा के तत्वावधान में सभी प्रखंड और नगर निकाय के सार्वजनिक स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव जलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर वरीय अधिकारियों द्वारा ठंड से बचाव कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। समाहरणालय परिसर में असहाय, निर्धन तथा जरूरतमंद के बीच डीएम तुषार सिंगला ने कंबल वितरित किया।

विदित हो कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पहले ही 1277 कंबल वितरण किया गया है। बढ़ते ठंड के कारण पुनः 688 कंबल का वितरण की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में समाहरणालय में जिलाधिकारी के द्वारा कंबल वितरण किया गया।डीएम द्वारा सभी अंचल अधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है ताकि ठंड के कारण किसी को कोई समस्या ना हो।

डीएम ने कहा है कि आम जनता से भी बढ़ते ठंड के मद्देनजर एडवायजरी का अनुपालन करने का आह्वान किया है। बढ़ती शीतलहर में किसी भी जिलेवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास अधिकारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है। मौके पर एडीएम, जिला परिवहन पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर