सड़क हादसे में महिला की मौत, किशोर गंभीर रूप से घायल

गोलाघाट (असम), 23 जनवरी (हि.स.)। धनसिरी उपमंडल अंतर्गत बरपथार के पावजान में हुए एक भयावह सड़क दुर्घटना एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि जामुगुड़ी से बरपथार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला और एक युवक को जोरदार ठोकर मार दिया।

हादसे में रुपाली बोरा (40) नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 18 साल का अविनाश बोरा नामक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, महिला और किशोर को ठोकर मारने के बाद फरार तेज रफ्तार कार फोर्ड फिगो को पुलिस ने पकड़ने में कामयाब हो गई है। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर