सात पुलिस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

देहरादून, 24 जनवरी (हि.स.)। पुलिस महानिदेशालय ने भारतीय पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के पदभार में घटोतरी बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस मुख्यालय की बुधवार को जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। डॉ. वी मुरुगेशन निदेशक सतर्कता से अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार का पद वापस लेकर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग दिया गया है। विमी सचदेवा जो पुलिस महानिदेशक कार्मिक मुख्यालय पीएसी के रूप में कार्यरत हैं से पुलिस महानिदेशक कार्मिक पीएसी का पद वापस ले लिया गया है। इस पद को अरूण मोहन जोशी को सौंपा गया है।

अनंत शंकर ताकवाले पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक बनाया गया है जबकि राजीव स्वरूप को पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रकाश चंद को उप सेनानायक आईआरवी द्वितीय से अवमुक्तकरते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है। इन सभी अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि तत्काल अपने कार्यभार ग्रहण करें।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज

   

सम्बंधित खबर