भाजपा कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई

सहरसा,24 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पटुआहा में बुधवार को जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय के पुरोधा महा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई।उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है।

कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति करने वाले पिछड़ोंके मसीहा को लालू नितीश एवं कांग्रेस की सरकार कभी न्याय व सम्मान नही दिया।वही मोदी जी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं कर्पूरी जी को भारत रत्न देकर सम्मानित कर पिछड़ों दलितों को सम्मान दिया है। जो गर्व की बात है। विपक्षी हमेशा भाजपा को पिछड़ा विरोधी कहती है जबकि मोदी जी पिछड़ा दलित आदिवासी का सम्मान देने का काम करती है।

जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनकी जन्म शताब्दी पर बिहार वासियों और भाजपा कार्यकर्ता को गौरवान्वित करने वाला है। मोदी जी के पिछड़े,वंचितों के उत्थान में अमिट छाप छोड़ते हुए सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास,सबका विश्वास को साबित करता है।भाजपा कार्यकर्ता इस नेक कार्य के लिए मोदी जी को धन्यवाद देते है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिदधु, जिला महामंत्री मनोज यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, पंकज पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर