रायपुर : राज्यपाल ने शहीद माधो सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज शनिवार को उड़ीसा के बरगढ़ जिले में अपने प्रवास के दौरान ग्राम घेस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद माधो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

घेंस गांव के शहीद माधो सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्हें उनके तीन बेटों के साथ ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर