रायपुर: मुख्यमंत्री साय आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 3 से 5 बजे तक मंत्रालय में बैठेंगे

रायपुर , 29 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (सोमवार) दोपहर 3 से 5 बजे तक मंत्रालय में बैठेंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज सुबह 10.50 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। जहां आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वे 2.50 को मंत्रालय पहुंचकर शाम 5 बजे तक विभागीय कार्य करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर