बिरनपुर कांड पर बोले डिप्टी सीएम शर्मा, कहा- घटना की पूरी तरीके से होगी सीबीआई जांच

रायपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिरनपुर की घटना पर सीबीआई जांच को लेकर कहा कि, देखिए दो चीजें हैं. घटना क्या हुई, आखिर घटना क्यों हुई और इसके साथ बात आगे कैसे बढ़ी, इसकी जांच होगी। प्रदेश में ऐसा दोबारा होना नहीं चाहिए। सीबीआई इस मामले में पूरी तरीक़े से जांच करेगी।

कांग्रेस के आरोप पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, भ्रष्टाचार पर तो हम पूरी बात करते हैं, महंगाई ज़्यादा है क्या?, अभी नियंत्रित है महंगाई, लेकिन इस तरह से बात कर के वह मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। जब भी राम मंदिर की बात आती है, आलू महँगा हो जाता है।

नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, यह बहुत दुखद है। जनता नक्सलियों के साथ बिल्कुल नहीं है। इन हत्याओं के पीछे क्या मानसिकता है, पता लगाना चाहिए। नक्सलियों से बात करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में मतदान को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि बहुत अच्छा मतदान हुआ है, अच्छी स्थिति है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद/केशव

   

सम्बंधित खबर