दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए भाजपा ने लगाया शिविर

दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए भाजपा ने लगाया शिविर

हुगली, 30 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले में भ्रदेश्वर गेट बाजार के निकट फुटबॉल मैदान में मंगलवार को भाजपा को ओर से जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए उपकरण देने को एक शिविर आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर में फॉर्म जमा लिया गया है और बाद में समय निर्धारित कर उपकरण दिया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव दीपांजन गुहा, हुगली सांगठनिक जिला महासचिव सुरेश साव, भ्रदेश्वर मंडल अध्यक्ष अंजन राउथ, गोपाल उपाध्याय, कमलाकर गुप्ता, मुनि लाल दास और अन्य नेता उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा सचिव दीपांजन गुहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने की कई कोशिशें की गईं, कर्मियो को डराने-धमकाने की कोशिश की गई, लेकिन भाजपा कर्मी बिल्कुल भी नहीं डरे, माध्यमिक परीक्षाएं सामने हैं, इसलिए हमने कानून के मुताबिक लाउड स्पीकर नहीं लगा हैं। भाजपा कानून का सम्मान करती है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर