पुरसुरा में भिड़े भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता

पुरसुरा में भिड़े भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता

हुगली, 10 फरवरी (हि.स.)। हुगली जिले के पुरसुरा में शनिवार को पार्टी का झंडा लगाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस घटना में तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्रथनिका उपचार करवाया गया। घटना के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे भाजपा के ग्राम चलो कार्यक्रम के लिए इलाके में झंडा लगा रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि आगामी 12 फरवरी को इलाके में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा है। इसके लिए वे लोग भी झंडे लगा रहे थे लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान-बूझकर उन झंडों को खोल दिया। इसलिए विवाद हुआ।

दरअसल भाजपा मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शांत इलाके को अशांत करना चाहती है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर