मुख्यमंत्री को भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्र ने भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

पटना, 01 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्र ने शुक्रवार को मुलाकात कर श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। साथ ही उन्हें बधाई भी दी।

श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और नीतीश कुमार को नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट कर बधाई और शुभकानाएं दीं। साथ हीर मिश्र ने नीतीश कुमार को वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम से स्वागत अभिनन्दन भी किया।

संजीव मिश्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विगत तीन वर्षों में अब तक ढाई लाख से ऊपर श्रीमद्भगवद्गीता बिहार समेत भारत के लोगों को नि:शुल्क सप्रेम भेंट किया गया है और गीता जी का अभियान निरंतर जारी है। साथ ही बिहार में पुन: राजग की डबल इंजन सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौमुखी विकास के लिए अद्वितीय कदम करार देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश भाजपा नेता परशुराम शर्मा तथा समाजसेवी अजीत कुमार राम मुख्य रूप से शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर