चित्रा सिंह को गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, पुत्र ने दी मुखाग्रि

जोधपुर 01 फरवरी (हि.स.)। पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का आज जोधपुर स्थित उनके फॉर्म हाउस पर अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे हमीर सिंह ने मुखाग्नि दी। मानवेन्द्र सिंह का गुरुग्राम के पास अस्पताल के इलाज चल रहा है। वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। इधर पुत्र हमीर व बेटी हर्षीणी आज सुबह जोधपुर पहुंचे।

चित्रा सिंह का पाबुपूरा स्थित फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अलवर के पूर्व सांसद भवर जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत, हमीर सिंह भायल, मदन प्रजापत सहित तमाम भाजपा और कांग्रेस के जुड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, पाली के तमाम राजपूत समाज के नेताओं ने अपने नम आंखों से विदाई दी। बता दे कि पूर्व सांसद मानवेन्द्रसिंह जसोल व उनके परिवार के साथ मंगलवार को सडक़ हादसे के शिकार हो गए थे। हादसे में उनकी पत्नी चित्रासिंह का निधन हो गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर