प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन

भागलपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में दर्जनों किसानों ने अपने-अपने फल, सब्जी और फूलों की प्रदर्शनी लगाई। अपने क्षेत्र में बेहतर किसी करने वाले किसान को विभाग पुरस्कृत भी करेगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि भागलपुर कई क्षेत्रों में आगे है। जिसमें खास तौर पर जर्दालू आम और कतरनी चूड़ा शामिल है। उन्होंने कहा कि तरह किसानों द्वारा उत्पादित फल, फूल और सब्जियों का नाम बढ़े और किसानों को आमदनी हो यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर