मुख्यमंत्री साय ने पुसौर धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

रायगढ़, 02 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पुसौर धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। धान बेचने आए किसानों से चर्चा किया। उन्होंने किसानों से पूछा कि धान बेचने में कोई तकलीफ तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अंतर की राशि जल्द मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने पुसौर धार खरीद केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। इस दौरान धान खरीद की तारीख बढ़ाने को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री साय का संवेदनशील निर्णय, धान बोनस भुगतान के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइस्चर मीटर से नमी भी नपवाया। उन्होंने कहा कि किसान हित में छुट्टी के दिनों में भी धान खरीद होगी।

मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर