भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की हालत गम्भीर

लखीमपुर खीरी, 2 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिका लखीमपुर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं पुष्पा सिंह और उनकी बेटी शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा लखनऊ से वापस लखीमपुर आते समय हुआ।

बताया जाता है कि बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में उन्हें और उनकी बेटी सहित ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर युवक के साथ दो महिलाएं भी सवार थीं और वह डिवाइडर क्राॅस कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। उनकी इनोवा गाड़ी कई बार पलट कर सीधी हो गई और डिवाइडर के दूसरी ओर पहुंच गई। हादसा इतना भयानक था कि आस-पास चल रहे लोग दहशत में आ गए। यह खबर जैसे ही पुष्पा सिंह के समर्थकों को मिली, वैसे ही तमाम समर्थक जिला पुरुष चिकित्सालय उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंच गए। हादसे के बाद पुष्पा सिंह ने बताया कि वह उनकी बेटी और ड्राइवर ठीक है। जिस युवक को चोट लगी है, वह अस्पताल में भर्ती है और वह उसे देखने भी गई थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/ देवनन्दन /सियाराम

   

सम्बंधित खबर