वेटलैंड दिवस पर हस्तिनापुर रेंज पर हुआ बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम

बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गयाबर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गयाबर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया

मेरठ, 02 फरवरी (हि.स.)। वेटलैंड दिवस पर शुक्रवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा विश्व प्रकृति निधि इंडिया एवं जिला गंगा समिति के सहयोग से हस्तिनापुर रेंज में भीकुंड वैटलैंड पर बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ ही कई वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

वेटलैंड दिवस पर शुक्रवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ द्वारा विश्व प्रकृति निधि इंडिया एवं जिला गंगा समिति के सहयोग से हस्तिनापुर रेंज में भीकुंड वेटलैंड पर बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद मेरठ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों, गरीब एवं दिव्यांगों, प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकारों समेत 250 व्यक्तियों ने भाग लिया। बर्ड वॉचिंग के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पक्षी देखे गये, जिनमें मुख्य रूप से डोमीसाइल क्रेन, पेन्टेड स्टार्क, बार हेडेड गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, लेशर फ्लेमिंगो रोजी पेलिकन, डालमेशन पेलिकन, नार्दन शेवलर, स्कीमर, काम्ब डक, पोचार्ड, टपिटड डक, लेशन विशलिंग डक, ब्लूथोट, पाइड एवोसेट, पिनटेल, कॉनल टील, ग्रे लैग गूज, स्पून विल्ड डक, रेडी शैल्डक डक, स्पॉट विल्ड डक, कॉमन कूट, ब्लैक विंग स्टिल्ट, सेन्डपाइपर, वेगटेल, रोज फिंच आदि प्रजातियों देखी गईं।

बर्ड वांचिग के बाद नेचर ट्रेल का भ्रमण कराया गया, जिसमें वेटलैंड क्षेत्र में पायी जाने वाली प्रजातियों के चित्र एवं स्लोग्न प्रदर्शित किये गये। बर्ड वांचिग के अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आये हुए छात्रों की वेटलैंड एवं बर्ड वाचिंग थीम पर पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गर्वनमेंट गर्ल्स इण्टर कॉलेज हस्तिनापुर, एसडी पब्लिक स्कूल हस्तिनापुर, एमडीएस हस्तिनापुर, उत्तम पब्लिक स्कूल आदि लगभग 145 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। पेन्टिग प्रतियोगिता में एमडीएस की परी ने प्रथम, भावना ने द्वितीय व सुहानी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा रेखा मण्डल ने प्रथम, माही ने द्वितीय व राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रभागीय निदेशक मेरठ राजेश कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/पवन

   

सम्बंधित खबर